दस लाख रुपये न देने पर मारी तलवार, घायल
कोतवाली पुलिस ने चार पर दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कोतवाली क्षेत्र में दस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर चार लोगाेें ने एक व्यक्ति पर तलवार से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाहर ओरछा गेट निवासी क्रांति उर्फ नसीर घर में बैठा था। इसी बीच चार लोगों ने आकर दस लाख रुपये की मांग करने लगे। विरोध करने पर तलवार से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। बीचबचाव करने आए उसके भाई को भी पीटा। घटना देखकर घर के अन्य लोग आ गए। घटना को अंजाम देकर चारों धमकी देकर भाग निकले। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल के भाई शकील की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने जाकिर चिरवा, रियाजू, शाहिद व शाकिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।