फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने लगाई फांसी
विज्ञापन

झांसी। थाना प्रेमनगर स्थित राजगढ़ निवासी अमित (26) का शव जंगल में पेड़ के सहारे लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
राजगढ़ स्थित पीएसी वाहिनी में छोटेलाल कार्यरत हैं। उनका पुत्र अमित एक फैक्ट्री में काम करता था। बृहस्पतिवार की दोपहर वह काम पर निकला था, इसके बाद लौटकर घर नहीं आया। देर रात घर न आने पर परिजनों ने खोेजबीन की। पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार सुबह पीएसी स्थित अस्पताल के पीछे जंगलों में कुछ लोगोें ने एक युवक का शव पेड़ से लटका देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने पास से ही बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वांछित अपराधी गिरफ्तार
झांसी। शुक्रवार को जीआरपी ने वांछित चल रहे शातिर अपराधी थाना कोतवाली के कसाई मंडी निवासी आजाद को गिरफ्तार किया है। वह करीब दस माह से फरार चल रहा था। जीआरपी में चोरी से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गैंगस्टर की भी कार्रवाई की थी। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें