फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब कारोबारियों पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब के कारोबारियोें पर कसा शिकंजा
विज्ञापन

झांसी। सोमवार को अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान तेजी पकड़े रहा। पुलिस व आबकारी टीम ने अभियान चलाकर सात लोगाें को दबोचा। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब व लहन बरामद किया।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी गंगाराम के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक प्रेमनारायण निरंजन, रोशनलाल ने रक्सा इलाके में दबिश देकर तीन हजार लीटर शराब व पांच हजार किलोग्राम लहन नष्ट किया। वहीं, प्रेमनगर पुलिस ने रेलवे कॉलोनी के पास दस लीटर कच्ची शराब बेचते हुए गौरव सिंह को पकड़ा। थाना मऊरानीपुर पुलिस ने 35 देसी क्वार्टर, समथर पुलिस ने प्रवेश कुमारी से बीस लीटर, सकरार पुलिस ने अड़जार कबूतरा डेरा से सोमवती के पास से तीस लीटर शराब बरामद की। वहीं, उल्दन पुलिस ने जितेंद्र के पास से चालीस लीटर, टहरौली पुलिस ने नितेश के पास से बीस लीटर, बबीना पुलिस ने ग्राम मालपुर और संतपुरा तिराहा के पास से मोनिका व अमरीश को बीस - बीस लीटर शराब समेत गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से बरामद लहन को नष्ट किया। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि अवैध शराब के कारोबारियों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें