फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी व आप कार्यकर्ता भिड़े-City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-----
बीजेपी और ‘आप’ कार्यकर्ताओं में मारपीट
निजी चैनल की डिबेट के दौरान हुआ विवाद
भाजपाइयों ने कोतवाली घेरी, आप कार्यकर्ताओं पहुंचे एसएसपी कार्यालय
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
कोतवाली इलाके के एक विवाहघर में हो रही एक चैनल की डिबेट के दौरान भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई। विवाद के बाद भाजपाइयों ने कोतवाली का घेराव किया, वहीं आप कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
शुक्रवार शाम पुरानी तहसील के पास स्थित विवाहघर में निजी चैनल द्वारा महापौर चुनाव को लेकर बहस कराई जा रही थी। बहस में प्रत्याशी तो शामिल नहीं थे, लेकिन उनके प्रतिनिधि यहां अपने विचार रख रहे थे। बहस के दौरान भाजपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। विवाद इतना बढ़ा की दोनों दलों के कार्यकर्ता गुत्थमगुत्था हो गए और मारपीट करने लगे। विवाद होते देख वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ ही देर में विवाह घर से दोनों पक्षों के लोग भी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद विधायक राजीव सिंह, मेयर प्रत्याशी रामतीर्थ सिंघल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर उन्होंने कोतवाली का घेराव किया। जानकारी मिलते ही सीओ सिटी वीके तिवारी कई थानों का फोर्स लेकर पहुंचे और भाजपाइयों को समझाबुझाकर शांत किया। वहीं, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मेयर पद के प्रत्याशी नरेंद्र झा के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली प्रभारी अजय पाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें