फरार आरोपी के घर की हुई कुर्की
झांसी। कारोबारी संजय वर्मा के ऊपर जानलेवा हमले करने के मामले में आरोपी सोनू गेड़ा के घर पर कुर्की की गई। घटना के बाद से ही आरोपी के गिरफ्तार न होने के बाद कार्र्रवाई हुई।
21 जुलाई 2018 को कोतवाली के बड़ाबाजार स्थित वासुदेव इलाके में रहने वाले संजय वर्मा गाड़ी में सवार होकर कचहरी चौैराहा से निकल रहे थे। इसी बीच बदमाशों ने गाड़ी पर फायरिंग कर दी थी। संजय वर्मा के पुत्र संचित वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने चतुरयाना निवासी सोनू गेड़ा, रिंकू गेड़ा, बॉबी गेड़ा और लकारा निवासी अंगद गुर्जर, प्रहलाद गुर्जर, ऊधम गुर्जर, राघवेंद्र गुर्जर, शिवेंद्र गुर्जर, पुष्पेंद्र गुर्जर व तीनों अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। इस घटना में कुछ आरोपी तो पकड़े गए, लेकिन सोनू गेड़ा पुलिस के हाथ नहीं आ सका। प्रकरण की जांच जालौन की कोंच पुलिस को सौंपी गई थी। जांच दौैरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सका। सोमवार को कोंच इंस्पेक्टर ललितेश त्रिपाठी ने आरोपी सोनू गेड़ा के घर पहुंचकर कुर्र्की की।