श्रेणी - अपराध
-------------
खाते से उड़ाए पचपन हजार
झांसी। बड़ागांव थाना इलाके के गोरामछिया निवासी एक किसान के खाते से धोखाधड़ी कर पचपन हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
किसान दीपक यादव के मोबाइल पर शनिवार की दोपहर एक फोन कॉल आई, जिस पर उसे बताया गया कि उसका भारतीय स्टेट बैंक का खाता बंद हो गया है, जिसे चालू करने के लिए एटीएम कार्ड का डिटेल मांगा गया। बातों में फंसकर किसान ने पूरा डिटेल उपलब्ध करा दिया। सोमवार को उसने बैंक में जाकर अपनी पासबुक में इंट्री कराई तो पता चला कि उसके खाते से पचपन हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। पीड़ित ने इसकी सूचना बड़ागांव थाने में दी है।
फंदे पर झूली महिला
झांसी। कोतवाली थाना इलाके के पठौरिया क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
दतिया गेट बाहर पठोरिया निवासी अजय यादव बुधवार की दोपहर घर के नीचे वाले कमरे थे। बच्चे स्कूल गए हुए थे। इसी दौरान अजय की पत्नी रश्मि यादव (40) घर के ऊपर वाले कमरे में पंखे के सहारे साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।