सड़क हादसे में युवक की मौत
झांसी। सोमवार को थाना रक्सा क्षेत्र स्थित ललितपुर राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से चंदन (18) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
मैरी गांव निवासी चंदन रिश्तेदारी में ललितपुर गया था। सोमवार दोपहर को वह बाइक से घर लौट रहा था, तभी डोंगरी पुलिस के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई।