फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की मौत की होगी जांच-City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन


आईटीआई छात्र की मौत के मामले की जांच होगी
- एसएसपी ने सीपरी पुलिस को दिए निर्देश
- परिजनों ने लगाया था रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। थाना सीपरी इलाके में वाहन की टक्कर से हुई आईटीआई छात्र की मौत के मामले की पुलिस जांच करेगी। एसएसपी ने सीपरी पुलिस को एक सप्ताह के भीतर जांच करने के निर्देश दिए हैं। परिजनों ने रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आदर्श नगर निवासी हरीराम रायकवार के पुत्र राहुल रायकवार (26) को थाने के पास एक वाहन ने टक्कर मार दी थी। मौके पर ही राहुल की मौत हो गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पूरी वारदात घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी। परिजनों ने रिश्तेदारों पर पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया था। जांच दौरान गाड़ी चिरगांव की निकली थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी। परिजनों ने शुक्रवार को एसएसपी से हत्या का आरोप लगाया। एसएसपी जेके शुक्ल ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद सीपरी पुलिस को एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें