फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, रेफर
विज्ञापन

समथर। बीती रात नगर के राजकीय इंटर कॉलेज के पास कुछ लोगों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया, उपचार के लिए झांसी भेजा गया।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब 10 बजे नगर के मुहल्ला वाल्मीकि निवासी सोनू वाल्मीकि घर जा रहा था। कॉलेज के पास बनी पुलिया के पास पहुंचने पर कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। घटना की सूचना 100 पुलिस एवं परिजनों को दी गई। परिजन घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से हालत खराब होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार सोनू के हाथ, पैर, गर्दन एवं पेट पर चाकू के निशान है। अभी तक परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गयी है। तहरीर मिलने पर मामला पंजीकृत किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें