फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरहवीं में चली लाठी, कुर्सियां, तीन महिलाओं समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तेरहवीं में चलीं कुर्सियां, चार घायल
विज्ञापन

ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम रजवारा में शनिवार की रात एक घर में त्रयोदशी के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर दो लोगों द्वारा शराब पीकर हंगामा किया और मना करने पर लाठी और कुर्सियों से मारपीट की गई, जिसमेें तेरहवीं में शामिल होने गईं तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों व परिजनों की मदद से चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। ग्राम पिपरियावंशा निवासी रचना एवं मोहल्ला नेहरू नगर निवासी राजकुमारी गत रोज अपने पिता की तेरहवीं में शामिल होने गई थीं। रात में दो युवक रिश्तेदारी में आए। वह शराब पीये थे। वहां पहुंचकर कुर्सी पर बैठने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। यह देखकर घर के लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। वह रिश्तेदारों के लिए लगातार अभद्र भाषा बोले जा रहे थे। इस पर रचना और राजकुमारी के भाइयों व अन्य रिश्तेदारों के साथ दोनों का विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पहले कुर्सियां चलीं, फिर लाठियां चलने लगीं। बीचबचाव करने पहुंचीं रचना, राजकुमारी, भुवन एवं नेहरूनगर निवासी अरविंद पुत्र घनश्याम प्रसाद को चोटें आ गईं। परिजनों व ग्रामीणों ने किसी प्रकार मामला शांत कराया और घायलों को जिला अस्पताल लेकर इलाज कराया, जिसमें गंभीर रूप से चुटहिल भुवन और राजकुमारी को अस्पताल में देर रात्रि भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें