फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश को जेल भेजा-City

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में पकड़े गए अपराधी को भेजा जेल
विज्ञापन

- फरार दो साथी बदमाशों का नहीं चला पता
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बड़ागांव थाना इलाके में शनिवार की रात हुई मुठभेड़ में पकड़े गए शातिर अपराधी को रविवार की दोपहर जेल भेज दिया गया। जबकि, उसके दो साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

शनिवार की रात बड़ागांव थाना इलाके में गढ़मऊ के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। दोनों ओर से तकरीबन बीस राउंड फायरिंग हुई थी। बदमाशों की गोली से थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार घायल हो गए थे। जबकि, पच्चीस हजार के इनामी शातिर अपराधी गंगावली निवासी काशीराम के पैर में भी गोली लगने से चोट आई थी, जिसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। रविवार की दोपहर उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद थाना बड़ागांव पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। वहीं, मुठभेड़ के दौरान उसके दो साथी शिवपुरी के नरवर निवासी छोटू और अरबाज पाल भागने में कामयाब हो गए थे, जिनकी तलाश में रविवार को पुलिस ने कई स्थानों पर दविश दी, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें