फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां पुलिस के हत्थे चढ़ा यूपी का ईनामी कुख्यात बदमाश

Sun, 24 Sep 2017 08:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
arrested - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश का एक ईनामी कुख्यात बदमाश को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया। उसके कब्जे से एक देशी कट्टा व कारतूस भी बरामद किए है। इस वांटेड बदमाश को पकड़ने के लिए 15 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विक्रम सिंह उम्र 25 साल, गांव अतरेली, थाना भोजपुर, जिला हापुड़, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। उसके खिलाफ यूपी में हत्या, डकैती, हत्या के प्रयास, लूट इत्यादि कई संगीन अपराधों के केस दर्ज है। उसे यूपी की बुलंदशहर, अलीगढ़ व हापुड़ थानों की पुलिस भी तलाश कर रही थी और इसके लिए जयपुर में भी यूपी पुलिस ने दबिश दी थी। लेकिन आरोपी विक्रम सिंह हाथ नहीं आया और गच्चा देकर छिप गया। यह बचने के लिए अपनी जगह बदलता रहता है। 

एडिशनल डीसीपी रतन सिंह ने बताया कि आज करधनी थानाप्रभारी अनिल जसोरिया को यूपी के वांटेड ईनामी बदमाश के करधनी इलाके में होने की सूचना मिली थी। यह भी जानकारी मिली कि वह किसी हवाला कारोबारी से वारदात करने की फिराक में है। यह सूचना करधनी थाने के सबइंस्पेक्टर शिवजीराम ने जुटाई थी। इस पर एसआई शिवजीराम व उनकी टीम में शामिल कांस्टेबल रविंद्र, मांगीलाल व मुकेश ने मिलकर बदमाश विक्रम सिंह को धरदबोचा। उसकी तलाशी में एक देशी कट्टा व कारतूस बरामद कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा जयपुर पुलिस  यूपी पुलिस से संपर्क साध रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें