सड़क हादसे में तीन घायल
झांसी। शादी समारोह से बृहस्पतिवार रात घर लौैट रहे तीन लोगों को टैंकर ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार तीनों घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
थाना रक्सा के कोटखेरा निवासी सोनू कुशवाहा, दिनेश व मंगल कुशवाहा नंदनपुरा स्थित एक विवाह घर में आए थे। यहां शादी समारोह से लौटते समय झांसी शिवपुरी राजमार्ग स्थित हंसराज पब्लिक स्कूल के सामने दूध टैंकर ने टक्कर मार दी जिससे तीनों घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनोें को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।