फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबीना पुलिस ने टोल पर चैकिंग अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बबीना। हाईवे टोल प्लाजा पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह के निर्देशन में बबीना पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें दर्जनों गाड़ियों को रोककर उनकी चेकिंग की गई।
विज्ञापन

रविवार की शाम पुलिस द्वारा टोल पर चार दर्जन से अधिक चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई और अनेकों गाड़ियों के शीशों से काली फिल्म हटवाई गई। बबीना थाना अध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि आचार संहिता के चलते यह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत पचास हजार रुपये से अधिकतम राशि, शीशों पर काली फिल्में, हूटर आदि प्रतिबंधित है। जिनकी सघनता से जांच कर कार्रवाई की जा रही है। चुनावों तक यह अभियान क्षेत्र में जारी रहेगा। इस दौरान झांसी की महिला पुलिस एवं क्यूआरटी आदि टीम मौजूद रही।
एफएसटी टीम रही नदारद
चेकिंग के दौरान एफएसटी टीम भी बड़ी रकम की जांच के लिए मुस्तैद होनी चाहिए लेकिन चेकिंग अभियान के दौरान मौके पर एफएसटी टीम मौजूद नहीं रही। अगर किसी वाहन से पचास हजार रुपये से बड़ी रकम पाई जाती है तो इसके कागजों की जांच एवं लिखित ब्योरा यही टीम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें