पूर्व ब्लॉक प्रमुख और अध्यापिका का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप
तालबेहट। नगर के माताटीला रोड़ विकास खंड के समीप रहने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख रामविलास और उनके समीप रहने वाली शिक्षिका सुनीता पत्नी छविराम ने एक दूसरे पर परेशान करने के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिए है।
अध्यापक प्रतिनिधि मंडल के साथ पुलिस को दिए अपने शिकायती पत्र में सुनीता ने अवगत कराया कि पूर्व ब्लाक प्रमुख ने उनके मकान के आम रास्ते को बंद कर दिया है। जिसकी शिकायत करने पर वह उन्हें बेवजह परेशान कर रहे है। जिसके चलते उनका स्कूल जाना मुसीबत भरा हो गया है। वही राम विलास ने सुनीता के आरोपों को झूठा बताते हुए उसकी जमीन पर अवैध रूप से किए कब्जें को न हटाने के लिए मनगणंत कहानी बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच चल रही है।