नोएडा। बरौला में गोवंश की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। तीनों की पहचान मोहम्मद शादाब, शाहरुख कुरैशी और अशरफ कुरैशी के रूप में हुई है। रविवार रात को बरौला में गोवंश मिलने के बाद वहां काफी हंगामा हो गया था और लोगों ने प्रदर्शन से लेकर नारेबाजी तक की थी। इस मामले में सोमवार को मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एम टीम बनाई गई थी। घटनास्थल के महज कुछ दूरी पर इन तीनों की मीट की दुकानें हैं। आरोपियों ने पूछताछ में गोकशी की बात भी स्वीकार की है। क्षेत्राधिकारी तृतीय श्वेताभ पांडेय ने बताया कि चौबीस घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ब्यूरो