फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी के सदस्य बनाना पड़ा महंगा, आधा दर्जन ने की मारपीट
विज्ञापन

तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम सुनौरी में एक भाजपा कार्यकर्ता को पार्टी के सदस्य बनाना उस समय महंगा साबित हुआ। जब गांव के आधा दर्जन लोगों ने घर में घुस कर मारपीट कर दी और सिलाई मशीन तोड़ दी। पीडित की शिकायत पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली गलौज करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दिए अपने शिकायती पत्र में सुनौरी निवासी दिनेश पुत्र रूप सिंह राजपूत ने अवगत कराया कि वह बूथ क्रमांक 129 का भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष है।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह वह पार्टी के सदस्य बना रहा था। उसी समय आरोपी आए और उसे सदस्य बनाने के लिए मना करने लगें। जिस पर उसके विरोध का कारण पूछा तो आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए घर में घुस कर उसकी मारपीट कर दी तथा सिलाई मशीन तोड़ दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वीरन पुत्र गनपत यादव, बादाम, राजेश पुत्रगण वीरन, रामनाथ, बखता पुत्रगण शिवचरन एवं दीपक पुत्र रामनाथ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें