फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार महिला का छीना पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी सवार महिला का बदमाशों ने छीना पर्स
विज्ञापन


झांसी। बृहस्पतिवार शाम ग्वालियर रोड स्थित सिद्धे्ेश्वर मंदिर के पास बाइक सवार बदमाश स्कूटी सवार महिला का पर्र्स छीनकर ले गए। इस घटना में स्कूटी से गिरकर महिला घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली स्थित बड़ाबाजार निवासी संगीता अग्रवाल बृहस्पतिवार को अपनी ननद के साथ स्कूटी पर सवार होकर सिद्धेेश्वर नगर की तरफ जाने को निकलीं। अभी वे सिद्धेश्वर मंदिर के पास पहुंची थीं, तभी पीछे से तेजी के साथ आए बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर पर्स छीन ले गए। छीनाझपटी में अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे स्कूटी पर सवार संगीता घायल हो गईं। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी दौड़े, लेकिन जब तक बदमाश निकल चुके थे। सूचना मिलते ही नई बस्ती चौकी पुलिस ने भी पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए विवाह घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। देर रात बदमाशों का पता नहीं चल सका। पर्स मेें तीन हजार रुपये रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले भी रेलवे क्रॉसिंग के पास रात में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला का पर्स छीनने का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो सके थे। ग्वालियर रोड पर शाम के समय बाइक सवार युवक फर्र्राटा भरते नजर आते हैं, लेकिन पुलिस की चेकिेंग न होने के कारण बदमाश फायदा उठाकर घटना को अंजाम देकर निकल जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें