टीटीई से धक्कामुक्की, यात्री पकड़ा
झांसी। उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बर्थ को लेकर एक यात्री ने टीटीई के साथ धक्कामुक्की और अभद्रता की। यात्री को झांसी में जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया।
मंगलवार की रात उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में हरपालपुर निवासी अंकित यात्रा कर रहे थे। यात्री का झांसी से दिल्ली के लिए आरक्षण था, जबकि वह हरपालपुर से ही संबंधित बर्थ पर आकर बैठ गया था। टीटीई अनिल कुमार ने यात्री से झांसी तक बर्थ छोड़ने को कहा। इसी बात को लेकर यात्री ने झगड़ा शुरू कर गया। यात्री ने गाली गलौज कर धक्कामुक्की कर दी। जीआरपी ने यात्री का चालान कर दिया है।