फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली अधिकारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली अधिकारियों का जारी रहा प्रदर्शन
विज्ञापन

झांसी। रामपुर में सीओ सिटी द्वारा बिजली विभाग के सहायक अभियंता विशाल मलिक के साथ किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में अधिकारियों का दूसरे दिन भी अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक प्रदर्शन जारी रहा। वक्ताओं ने उक्त दुर्भाग्यपूर्ण घटना की निंदा की। साथ ही ई सुविधा के माध्यम से कैश कलेक्शन सेंटर को प्राइवेट किए जाने का भी विरोध किया। वितरण निगमों से ई सुविधा से किए गए करार को निरस्त करने की मांग की गई। अध्यक्षता अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने की। प्रदर्शन में अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार गुप्ता, पीआर सिंह, अजय कपूर, अधिशासी अभियंता चंद्रशेखर आजाद, अनुभव कुमार, एके माथुर, नंदलाल, राजवीर, एसके गुप्ता, डी यादवेंदु, सहायक अभियंता आलोक प्रकाश, डीवी सिंह, मोहम्मद सैफ, प्रकाश राव, योगेश त्रिपाठी, राजेंद्र राजपूत, आशीष गुप्ता मौजूद रहे। संचालन शाखा सचिव शोभित दीक्षित व आभार अधिशासी अभियंता अनुभव कुमार ने व्यक्त किया।

मनोनयन
झांसी। रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की सभा में वीएस शुक्ला को कार्यवाहक अध्यक्ष, पीके श्रीवास्तव को कार्यवाहक महामंत्री, आईएस अरोरा को कार्यवाहक कोषाध्यक्ष चुना गया। संचालन उमाशंकर बिलगैंया व आभार आरएन चौकसे से व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादा वक्त तक न रोकी जाए पैसेंजर
झांसी। कानपुर झांसी पैसेंजर को मुस्तरा स्टेशन पर ज्यादा वक्त तक न रोकने की मांग की गई है। शुक्रवार को एक बैठक में समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव विधानसभा सुधीर कुमार वर्मा ने कहा कि आए दिन इस पैसेंजर को मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर एक से डेढ़ घंटे तक रोका जाता है। स्टेशन मास्टर से पूछताछ करो तो वह बेवजह की नोक जोख करते हैं। बैठक में इमामुद्दीन, रविकांत, महेश, संजय सिंह, एसएस साहू, पुष्पेंद्र शर्मा, सतीश, डा. चंद्रशेखर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें