फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र खुलवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
समर्थन मूल्य के क्रय केंद्र खोले जाएं
विज्ञापन

झांसी। विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कृषि उत्पादन आयुक्त को पत्र लिखकर रबी फसल में चना, मसूर व राई के समर्थन मूल्य के क्रय केंद्र खोलने की मांग की है।
कृषि उत्पादन आयुक्त को लिखे पत्र में बताया गया कि भारत सरकार द्वारा दलहन व तिलहन की खरीद समर्थन मूल्य पर की जाती है, जिसमें नैफेड पीसीएफ व सहकारिता क्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों से सीधी खरीद करता है। दलहन व तिलहन में प्रमुख रूप से चना, मसूर व राई की खरीद होती है। नैफेड किसानों से देरी से खरीद करता है। इससे छोटे किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिल पाता है। अप्रैल तक क्रय केंद्र खुलने थे, लेकिन अभी तक उनका संचालन शुरू नहीं हो सका। वहीं मुख्यमंत्री से उन्होंने खरीफ की फसलों की खरीद का भुगतान शीघ्र करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें