फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना की दुकान में बिक रहे थे आक्सीटोसिन-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किराना की दुकान में बिक रहे थे ऑक्सीटोसिन

- खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने तालपुरा, मोंठ और उरई में की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) की टीम ने तालपुरा, मोंठ और उरई में दवा की दुकानों की जांच की। तालपुरा में किराना की दुकान पर प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन मिले तथा मोंठ के पास सेसा गांव में बिना बिल की हजारों रुपये की दवाइयां मिलीं। अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की आयुक्त मिनिस्ती एस के निर्देश पर दवाओं की दुकानों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सहायक आयुक्त (औषधि) अतुल उपाध्याय के नेतृत्व में गई टीम ने तालपुरा में एक किराना की दुकान की जांच की। टीम को शिकायतें मिल रहीं थीं कि दुकान पर प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बेचा जा रहा है। यह इंजेक्शन भैंसों में दूध निकालने के लिए लगाया जाता है। टीम ने जांच की तो दुकान में इंजेक्शन बरामद हो गए। इंजेक्शन के सैंपल ले लिए गए। इसके बाद टीम मोंठ के सेसा गांव पहुंची। यहां पर एक मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट नहीं मिला तथा बिना बिल के हजारों रुपये के सीरप मिले। दुकानदार इनके बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। टीम ने दुकान से दवाओं की बिक्री रोक दी है। यहां से टीम उरई गई, जहां पर दवा की दो दुकानों की जांच की। दवाओं के चार सैंपल लिए और बिना बिल के 25 हजार रुपये की दवाइयां पकड़ीं, जिन्हें सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें