फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकरयाना में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकरयाना में मारपीट, छह घायल
विज्ञापन

झांसी। थाना कोतवाली इलाके के मुकरयाना में शनिवार की देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान आपस में हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस देर रात तक मुकरयाना में डेरा डाले रही।
शनिवार की रात मुकरयाने में कुछ लोगों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई और हंगामा होने लगे। दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसमें एक पक्ष के हाजी महमूद, अफाक मकरानी, अशफाक और दूसरे पक्ष के हाजी खुस्तर, रविश मकरानी व तारिक मकरानी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोतवाल उमेश चंद्र पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनो पक्ष के घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। घटना के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस डेरा डाले रही। देर रात एसपी सिटी देवेश पांडेय ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें