शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध
- तहसील दिवस में युवती ने अफसरों को सुनाई फरियाद
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। तहसील दिवस में एक पीड़िता ने शिकायत कर एक युवक पर छह साल तक शारीरिक संबंध बनाने और शादी की बात करने पर मुकरने की शिकायत की है। उसने दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
थाना प्रेमनगर के बिजौली निवासी एक युवती ने बताया कि छह साल पहले उसकी नानी के घर के सामने रहने वाली महिला के यहां उसका भतीजा भी रहता था। एक दिन जब वह उसके घर गई तो उसे पानी में कुछ मिलाकर पिला दिया गया, जिसके बेहोश होने के बाद युवत ने शारीरिक संबंध बना लिए। होश में आने के बाद बदनामी व प्यार का हवाला देकर कुछ समय बाद शादी करने का प्रस्ताव रखा। आरोप है कि इसके बाद कई बार संबंध बनाए जाने के बाद जब वह गर्भवती हुई, तो उसे गोलियां खिला दीं। इस बीच उसके एटीएम का उपयोग कर कई बार में तकरीबन एक लाख रुपये भी निकाल लिए। जब उसने शादी करने की जिद की तो युवक ने मना कर दिया। अपने दोस्त के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है।