फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: पालीटे क् नक में झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पालीटेक्निक में सीनियर छात्रों ने जूनियर को धुना
विज्ञापन

सब हेड... खुद को कमरे में बंद कर बचाई जान
- पुलिस के पहुंचने के बाद ही कमरे से बाहर निकला
- देर रात तक जारी रही पुलिस की पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। राजकीय पालीटेक्निक में रविवार की शाम सीनियर छात्रों ने एक जूनियर छात्र की रैगिंग करते हुए पिटाई कर दी। छात्र ने छात्रावास के एक कमरे में खुद को बंद कर बचाया। पुलिस के पहुंचने के बाद ही वह बाहर निकला।
विज्ञापन

बांदा निवासी राजकरण सिंह के पुत्र जीतू सिंह ने इस साल राजकीय पालीटेक्निक कालेज में सिविल इंजीनियर प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश लिया था। कालेज परिसर में बने रमन हॉस्टल में उसे कमरा नंबर 37 आवंटित किया गया। शनिवार को वह कमरे में शिफ्ट हुआ। छात्र ने आरोप लगाया कि हास्टल में आते ही सीनियर छात्रों ने उसकी रैगिंग शुरू कर दी थी। रविवार की शाम उसे बुरी तरह से पीटा गया। पिटाई से बचने के लिए वह हास्टल के एक कमरे में बंद हो गया। वहां से डायल 100 पर सूचना दी। मौके पर सीपरी बाजार थानाध्यक्ष गगन गौड़ और ग्वालियर रोड चौकी इंचार्ज राजीव अपनी टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस के हॉस्टल में पहुंचने पर ही वह कमरे से बाहर आया। पुलिस के हास्टल में पहुंचते ही अन्य छात्रों ने अपने अपने कमरे बंद कर लिए। पुलिस ने प्रधानाचार्य जे एल वर्मा को भी बुला लिया। पुलिस ने कमरे खुलवाकर छात्रों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष गगन गौड़ ने बताया कि पीड़ित छात्र ने बताया कि वह अब हॉस्टल में नहीं रहना चाहता है। इस पर उसे प्रधानाचार्य के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें