फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी की सड़क हादसे मे मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। शिवपुरी बैलजुड़ी के पास बाइक फिसलने से भोजपुर मुरादाबाद निवासी सफाई कर्मी की मृत्यु हो गई, जबकि बाइक चालक मामूली रूप से घायल हुआ।
विज्ञापन


थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद यूपी के ग्राम ग्राम ढकिया पीरू निवासी महिपाल (40) पुत्र रामपाल पीरूमदारा क्षेत्र के एक होटल में सफाई कर्मी था। रविवार को उसे किसी रिश्तेदार के घर तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जाना था।

इसके लिए वह अपने फुफेरे भाई राजेंद्र सिंह के साथ बाइक से जा रहा था कि तभी शिवपुरी बैलजुड़ी के पास तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर उनकी बाइक फिसल गई। महिपाल बाइक से दूर छिटककर गड्ढे में जा गिरा।
विज्ञापन


गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक को तुरंत निजी वाहन से संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। भाई विजयपाल ने बताया कि महिपाल अपने रिश्तेदार के घर तेरहवीं में जा रहा था कि तभी शिवपुरी बैलजुड़ी के पास उसकी सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें