फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी के दो इनामी बदमाश पकड़े

Tue, 20 Oct 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मध्य प्रदेश के दतिया जनपद के दस व पांच हजार रुपये के इनामी दो बदमाशों को प्रेमनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक अभियुक्त पर हत्या समेत 19 मामले व दूसरे पर लूट समेत आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने पत्रकारों को बताया कि प्रेमनगर थानाध्यक्ष संजय कुमार मय फोर्स के साथ चेकिंग पर थे, तभी पुलिया नाला के पास दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में उन्होंने अपने नाम कल्लू यादव उर्फ नितिन यादव निवासी पुराना बस स्टैंड के पास बड़ाबाजार दतिया व दौलत राय पुत्र राम प्रसाद रायकवार निवासी ठंडी सड़क अमन कॉलोनी दतिया बताए। तलाशी में पुलिस ने उनके पास से क्रमश: एक रिवाल्वर 32 बोर व 03 कारतूस व दूसरे के पास 315 बोर व दो कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कल्लू यादव पर मध्य प्रदेश पुलिस ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।

उस पर दतिया क्षेत्र के थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, लूट के 19 मुकदमे दर्ज हैं। विगत 13 अक्तूबर को तड़के कल्लू ने अपने दो चचेरे भाइयों व अन्य दो साथियों के साथ मिलकर रिछारी गांव के निकट राजू यादव ढावा के संचालक राजू यादव की हत्या की थी। उक्त घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार चल रहे थे। इसी तरह पांच हजार के इनामी दौलत रायकवार पर लूट, रंगदारी, मारपीट व हवाई फायरिंग समेत आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। इस मौके पर सीओ सदर राघवेंद्र सिंह मौजूद थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें