फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट में जीती व्हाइट पैंथर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के बैंकिंग अर्थशास्त्र और वित्त विभाग के इकोफिन स्टूडेंट क्लब द्वारा ईकोफिन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें बीकॉम तृतीय वर्ष की व्हाइट पैंथर्स की टीम ने ब्लैक पैंथर्स को शिकस्त दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने कहा कि छात्रों द्वारा की गई यह पहल सराहनीय है। हमें नए वर्ष में ऐसी ही ऊर्जा की जरूरत है। विभागाध्यक्ष प्रो. सीबी सिंह ने कहा कि इकोफिन स्टूडेंट क्लब का उद्देश्य ही छात्रों को अवसर प्रदान करना है। मैन ऑफ द मैच राहुल रहे। व्हाइट पैंथर्स की कप्तान मोहिनी सिंह यादव को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार प्रदान किया। निर्णायक मंडल में विजेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह निरंजन, संदीप अग्रवाल रहे। आयोजन समिति में ऋतिक पटेल, हिमांशु यादव मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दौरान प्रो. सुनील काबिया, डॉ. इरा तिवारी, डॉ. राजीव बबेले, डॉ. शिल्पा मिश्रा, डॉ. राधिका चौधरी, अजीत सिंह कोली, मनीष अहिरवार, मो. शाहिद, मो. सादिक, प्रदुम्न पटेल, हर्षित सेंगर, दीपा यादव, अनुकृति मिश्रा, मनीषा वर्मा, आरती वर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें