फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 12 नए मरीज मिले, 13 किए गए डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में कोरोना के 2,865 नमूनों की जांच हुई, जिसमें 12 नए मरीज सामने आए। इसके अलावा 13 को डिस्चार्ज किया गया। जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 96.71 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला 27 अप्रैल 2020 को सामने आया था और अब तक जिले के 10,153 लोगों में इस महामारी का संक्रमण पाया जा चुका है। हालांकि, इनमें से 9,819 को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जिससे जिले का रिकवरी रेट 96.71 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वर्तमान में 160 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें से 18 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं। अब तक 174 संक्रमित अपनी जान भी गंवा चुके हैं। वहीं, शनिवार को शिवपुरी रोड, झोकनबाग, पिछोर, सदर बाजार, जैन मंदिर के पास बबीना कैंट, रेलवे कॉलोनी, अठोंदना रक्सा, शिवाजी नगर, सिविल लाइन, सिमराहा भट्टागांव, रामनाथ सिटी राजगढ़ आदि इलाकों से मरीज सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें