फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट मार्क्स ने जीता खिताब

Mon, 26 Oct 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मोहित वर्मा अंतर स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता के  फाइनल मुकाबले में आरिफ अंसारी के हरफनमौला प्रदर्शन के चलते सेंट मार्क्स कालेज ने लार्ड महाकालेश्वर इंटर कालेज को करारी मात दी।
विज्ञापन


रविवार को श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर खेल मैदान में हुए खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट मार्क्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 151 रन बनाए। कप्तान आरिफ अंसारी ने सर्वाधिक 33, प्रद्युमभन यादव ने 24 व कुणाल रायकवार ने 22 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए लार्ड महाक ालेश्वर की टीम 15 ओवरों में सिर्फ 64 रन ही बना सकी। पराजित टीम के शुभम 13 रन को छोड़ कोई भी खिलाड़ी दो अंकों को नहीं छू सका।  विजेता टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए आरिफ अंसारी ने चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।
विज्ञापन


अंपायरों में विपुल तैलंग, मोहन शाक्या व स्कोरर राघवेंद्र सिंह रहे। इसके पश्चात आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व सांसद डा. पं. विश्वनाथ शर्मा, जिला क्रिकेट संघ के संरक्षक हरीमोहन बंसल व मनीष तिवारी ने विजेता व उपविजेता टीम के सदस्यों को ट्राफी एवं पुरस्कार वितरण किए। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी एवं बल्लेबाज जगवेंद्र यादव, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज दिव्यांशु रहे।

इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजेंद्र यादव ने बताया कि जल्द ही डेढ़ टन का रोलर टर्फ विकेट के रखरखाव के लिए लक्ष्मी व्यायाम मंदिर को उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर परवेज खान, रमाकांत वर्मा, अरविंद तिवारी, सुदर्शन शिवहरे, नाथू राम मठ्ठा, हरीशंकर राय, वी शुक्ला, यश चावला, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन आशुतोष शर्मा ने किया।

 ट्रायल व चयन आज
झांसी। इलाहाबाद के स्पोर्ट्स स्टेडियम में 28 अक्टूबर से आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक - बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए ध्यानचंद स्टेडियम में मंडल स्तरीय ट्रायल व चयन 26 अक्तूबर को सायं चार बजे से होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें