फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायिका निधि की धुनों पर झूमेंगे श्रोता

Mon, 26 Oct 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गहोई गौरव के तत्वावधान में दशहरा मिलनोत्सव 2015 का आयोजन 27 अक्तूबर मंगलवार को सायं 6 बजे से श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर परिसर में होगा। समारोह में इंडियन आइडल, बॉलीवुड की पार्श्व गायिका एवं टेलीविजन कलाकार निधि रस्तोगी अपने गीतों से समां बांधेंगी। जबकि, बांबे ड्रीम आर्केष्ट्रा के कलाकारों की बीट्स पर श्रोता झूमने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


एक स्थानीय होटल में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा, अध्यक्ष रवींद्र रूसिया ने संयुक्त रूप से बताया कि  दशहरा मिलन उत्सव का आयोजन 27 को होगा। फिल्म एवं टेलीविजन की दुनिया के कलाकारों से सजे दशहरा मिलनोत्सव में पान खिलाकर सामाजिक दायरे को बढ़ाते हुए आपसी प्रेमभाव को और मजबूत किया जाएगा।
इस दौरान पार्श्व गायिका निधि रस्तोगी के गीतों पर श्रोता झूमने को मजबूर होंगे। जबकि, लाफ्टर चैलेंज के कलाकार शुभम, रोहित शुक्ला अपनी मिमिक्री व चुटकुलों से लोगों को हंसा-हंसा कर लोट-पोट कर देंगे।  
विज्ञापन


कार्यक्रम का निर्देशन राम कुमार लोहिया करेंगे। इस अवसर पर रामजी खरया, अभिषेक डेंगरे, नरेंद्र कंथरिया, राजेंद्र पटवारी, विशाल गुप्ता, राजीव नगरिया, केडी गुप्ता, अमित सेठ, कमलेश कुमार सेठ, सुनील कुमार गुप्ता, दीपक गुप्ता, शैलेंद्र डेंगरे, संजीव, महामंत्री देवेंद्र गुप्ता, राजेश खांगट आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें