फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : जेडीसीए का फाइनल मैच रेड टीम ने जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोऑन में ब्लू टीम की तरफ से भास्कर सिंह ने जड़ा शानदार शतक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में खेले गए दो दिवसीय फाइनल मैच में जेडीसीए-ब्लू ने बृहस्पतिवार के अपने स्कोर 42 रन एक विकेट से आगे खेलना शुरू किया। पूरी टीम 168 रन पर सिमट गई। वंश दीक्षित ने 82 रन, निखिल ने 22 रन का योगदान दिया। जेडीसीए-रेड की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष कंजर ने 3 विकेट, रिहान और श्रेयांश द्विवेदी ने 2-2 विकेट लिए।
258 रन की बढ़त के बाद जेडीसीए रेड ने जेडीसीए-ब्लू को फॉलोऑन खेलने के लिए आमंत्रित किया। अपनी दूसरी पारी में जेडीसीए-ब्लू की टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट खोकर 254 रन का स्कोर बनाया, जिसमें भास्कर सिंह ने शानदार शतक 114 रन, वंश दीक्षित ने 78 रन, योगेश पाठक ने 31 रन और धारांश जैन ने 19 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

दूसरी पारी में जेडीसीए-रेड की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिवांश पाठक, आयुष कंजर और सिद्धार्थ कदम ने 1-1 विकेट लिया। इससे पहले बृहस्पतिवार को हुए मैच में रेड की टीम ने 426 रन बनाए थे। आयोजक नीलम मिश्रा ने विजेता रेड की टीम व उपविजेता ब्लू की टीम व खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। सीताराम दास को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, आयुष कंजर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और भास्कर सिंह को शतकीय पारी खेलने पर पुरस्कृत किया गया। अंपायर यादवेंद्र सिंह और अवनीश सचान व स्कोरर पीयूष नामदेव रहे।
विज्ञापन

मैच के दौरान जेडीसीए संरक्षक शालिग्राम राय, निदेशक गोविंद शर्मा, विवेक खत्री, सक्षम मिश्रा, वेदांत मिश्रा, सचिव रविशंकर चौबे, प्रतीक मजूमदार, मो रहूफ, सदस्य संजय यादव, रीतेश शर्मा उपस्थित रहे। सचिव एड. अजय मिश्रा ने आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें