फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : रवि की धुआंधार बल्लेबाजी से झांसी की टीम जीती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। विवेक निरंजन मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में अंतरजनपदीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें दो मैच खेले गए जिनमें झांसी, ललितपुर, जालौन, औरैया जनपद की बेसिक शिक्षक टीमों ने प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच झांसी व औरैया के बीच खेला गया जिसमें झांसी विजयी रहा।



टूर्नामेंट का मुख्य अतिथि विधायक रवि शर्मा, विशिष्ट अतिथि अमित चिरवारिया, आशुतोष मिश्रा, अजय मिश्रा, पवन सरावगी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट का पहला मैच झांसी और जालौन की टीम के बीच हुआ, जिसमें झांसी ने पहले खेलते हुए 19.4 ओवर में 171 रन स्कोर बनाया। झांसी की टीम के बल्लेबाज प्रभात यादव ने 36 गेंदों में 54 रन व रवि यादव ने 33 गेंदों में 46 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जालौन की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 151 रन ही बना सकी। इस प्रकार झांसी की टीम ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


दूसरा मैच ललितपुर और औरैया के बीच खेला गया। इसमें ललितपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। लेकिन 15 ओवर में 86 रन बनाकर आउट हो गई। वहीं, औरैया की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 ओवर में केवल एक विकेट खोकर 90 रन बनाकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच में औरैया के समीर ने सर्वाधिक 43 रन 35 गेंदो में ही बना लिए।



टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला झांसी और औरैया की टीमों के मध्य खेला, मैच में झांसी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए 18 ओवर में सात विकेट खोकर 159 रन का लक्ष्य दिया। जिसमें झांसी की टीम के रवि कुशवाहा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 46 रनों का योगदान दिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए औरैया की टीम 18 ओवर में 120 रन ही बना सकी। इस तरह झांसी की टीम ने विवेक निरंजन अंतरजनपदीय टी-20 टूर्नामेंट ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन




प्रतियोगिता के समापन समारोह में एलएलसी रमा निरंजन, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र पटेल, राजेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, रामकिशन निरंजन, अवधेश निरंजन ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें