फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट: इंजीनियरिंग लायंस और इरिगेशन ललितपुर ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सिंचाई विभाग स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में चतुर्थ सिंचाई विभाग क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को ध्यानचंद स्टेडियम हुआ।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का पहला मैच सिंचाई यांत्रिक इलेवन और इंजीनियरिंग लायंस ललितपुर के बीच खेला गया। यांत्रिक इलेवन की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 112 रन बनाए। इसमें पवन यादव 63 और मान सिंह के 18 रनों का योगदान रहा। जितेंद्र और रमाकांत ने दो- दो विकेट हासिल किए। जवाब में इंजीनियरिंग लायंस की टीम ने बल्लेबाज मुराद खान के 56 रन व अरुण के 34 रन के बदौलत लक्ष्य को अंतिम ओवर में प्राप्त कर लिया। मुराद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इरिगेशन उरई की टीम 63 रनों पर ही ढेर हो गई। मनोज, अभिषेक और पुन्नीलाल को दो-दो विकेट मिले। जवाब में इरिगेशन ललितपुर की टीम ने लक्ष्य को बल्लेबाज जगभान के नाबाद 48 रनों की बदौलत नौ विकेट से जीत लिया। जगभान मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अभियंता परियोजना बेतवा राजपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता शील चंद्र उपाध्याय, अधीक्षण अभियंता अजय कुमार भारती, अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने किया। इस अवसर पर संरक्षक पंकज कौशिक, संदीप रावत, अध्यक्ष षष्टेश्वर नाथ, प्रबंधक राहुल श्रीवास्तव, सचिव विकास राय, सहायक अभियंता सौरभ श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी भानु प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें