फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखे से निपटने को एक्शन प्लान बनाएं विभाग: मुख्य सचिव

Sun, 07 Jun 2015 12:10 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा कि सूखे से निपटने के लिए विभाग अपनी कार्ययोजना तैयार कर लें। किसानों को मुआवजा वितरण में तेजी लाई जाए। इसके लिए बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। यह निर्देश उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिए।
विज्ञापन

एनआईसी में हुई वीडियो कांफ्रेंस में मुख्य सचिव ने कहा कि कृषि क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसानों को कम पानी वाली फसलों की जानकारी दी जाए। बीज व उर्वरक की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के तहत बारिश से पहले चिह्नित तालाबों का जीर्णोद्धार कर लिया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि  मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश में कम बारिश की संभावना जताई है। सभी विभाग सूखे से निपटने का एक्शन प्लान तैयार कर जिले की साइट पर अपलोड कर दें। जानवरों के लिए भूसा व टीकाकरण के लिए वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाए। मत्स्य पालकों के लिए तालाबों को नहर से भरने की तैयारी कर ली जाए। उन्होंने अभियान चलाकर किसानों को फसल बीमा के लिए प्रेरित करने को कहा। मुख्य सचिव के साथ प्रमुख सचिव राजस्व सुरेश चंद्रा, प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद, राहत आयुक्त लीना जौहरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान जिलाधिकारी अनुराग यादव ने बताया कि प्राप्त मुआवजा राशि का वितरण कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के तहत जिले में 100 तालाबों का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से 40 तालाब चिह्नित भी कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग में अपर आयुक्त आर के सिंह, एडीएम उमेश नारायण पांडेय, उप निदेशक उद्यान भैरम सिंह, जिला कृषि अधिकारी डा. बी आर मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें