टहरौली। अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ ग्राम परसा के पास पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में गिट्टी लदे ट्रक के तीन चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया। यहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
खान निरीक्षक अमित कुमार की तहरीर पर मंगलवार को टहरौली थाना पुलिस ने वाहन मालिकों, चालकों और अज्ञात क्रेशर स्वामियों के खिलाफ लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम एवं खनिज चोरी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। 74 घनमीटर गिट्टी से लदे ट्रकों को तहसील में खड़ा कराकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था। पुलिस ने चिरगावं थानाक्षेत्र के औपारा निवासी रामकृपाल, चिरगांव निवासी सुनील पाल और जालौन जनपद के हरदुवा थाना एट निवासी रामजी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों चालकों को जेल भेज दिया।