झांसी। वसंत ऋतु के स्वागत और थीम पार्टी की मस्ती में बुधवार को जेसीआई झांसी ग्रेटर की सदस्यों ने संजने-संवरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मौका पार्टी का था तो गीत, संगीत, कैटवॉक, डांस और सेल्फी संग हाउजी गेम्स तो होना ही था। सेल्फी के साथ वसंत क्वीन का चुनाव भी किया गया।
जीवन शाह चौराहे पर स्थित एक होटल में ‘वसंत उत्सव’ पार्टी मना रहीं जेसीरेट्स ने उत्सव का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पीले पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद मुख्य अतिथि क्लब की जोन वाइस प्रेसीडेंट नेहा तिवारी ने मां के चरणों में दीप जलाकर माल्यार्पण किया। क्लब की विंग चेयरपरसन अंजू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नम्रता गुप्ता, रागिनी सिंह, पूजा, प्रोग्राम डायरेक्टर सीमा वर्मा और रश्मि श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। आस्था वचन चंदा अग्रवाल ने कहे। इसके बाद जेसीरेट्स का धमाल शुरू हुआ। इसमें सबसे पहले कैटवॉक शो का आयोजन किया गया।
मराठी थीम पर नाक में नथ, माथे पर टीका, पीली साड़ी और पीले फूलों के गहनों से सज-संवर कर रैंप पर कैटवॉक करने उतरीं जेसीरेट गीता झा, सीमा अग्रवाल, रजनी गेड़ा, रश्मि श्रीवास्तव, सीमा वर्मा, डॉ. तमन्ना अग्रवाल, हेमलता अग्रवाल, चंदा अग्रवाल, डॉ. माला अग्रवाल, तरुणा, मिली, पूजा चौधरी, नम्रता गुप्ता और अंजू अग्रवाल ने गजब ढाया। फैशन का है ये जलवा... गीत पर सभी ने बेहतरीन कैटवॉक किया। इसके बाद ‘कान्हा सो जा’ गीत पर गीता अग्रवाल ने और ‘दो तोले की मुंदरी ला दे..पल्लो लटके रे म्हारो पल्लो लटके’ गीत पर तमन्ना और नम्रता ने बिंदास डांस किया। उत्सव में टैलेंट शो, वसंत क्वीन, फन गेम्स के अलावा हाउजी भी खेली गई। इसके बाद ग्रुप सेल्फी भी हुई। उत्सव में फर्स्ट लेडी (अर्ली बर्ड) पूजा रहीं। वसंत क्वीन ..............को चुना गया।