फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खंभे में उतरे करंट से गाय की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोगों ने सतर्कता दिखाकर अन्य गोवंशों को बचाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मऊरानीपुर। नईबस्ती में वार्ड नंबर 14 के पास कुछ दिन पूर्व ही हाईटेंशन बिजली की लाइन के लिए एक नया पोल लगाया गया था। इस पोल से अन्य बिजली की केबल भी निकल रहे हैं। बुधवार की प्रात: हुई बारिश से अचानक पोल में करंट प्रवाहित होने लगा। इसी दौरान वहां से निकल रहे गोवंशों में से एक गाय पोल से टकरा गई और करंट की चपेट में आ गई। मौके पर ही गाय ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। घटना के समय पास में मौजूद राहगीरों व स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दूसरे गोवंश को तुरंत वहां से खदेड़ा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद विद्युत वितरण निगम को सूचना देकर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप कराई गई।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी रामचरन ने बताया कि घटना संज्ञान में आते ही विद्युत आपूर्ति बंद करा दी गई थी। शुरुआती जांच में पोल से केबल के छूने के कारण करंट फैलने की बात सामने आई है। लाइनमैनों की टीम को मौके पर भेजकर सुधार कार्य कराया जा रहा है, ताकि दोबारा ऐसी स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें