फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बरसात में टूटे रपटे से आवागमन बंद, खरका ग्राम का कटा संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा- सूचना देने के बाद भी नहीं कराई गई मरम्मत
विज्ञापन

ककरबई। ग्राम खरका में दो दिन से हो रही बारिश से गांव के बाहर नाले पर बने रपटे से आवागमन बंद हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कई सालों से इस नाले पर बना रपटा टूटा है। यह रपटा बरसात के मौसम में समस्या पैदा कर देता है। इस नाले में उफान आने पर खरका गांव का सभी ओर से संपर्क कट जाता है। इस स्थिति में गंभीर रोगियों को अस्पताल तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि रपटा टूटने की सूचना कई बार विभागीय जिम्मेदारों को दे दी गई, लेकिन अब तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही मरम्मत का कार्य कराया गया। पानी बंद होने पर ग्राम पंचायत द्वारा मिट्टी भरवाकर इसे काम चलाऊ करवा दिया जाता है। खरका निवासी महेशचंद्र बिदुआ, श्याम सिंह यादव, आत्माराम यादव प्रधान प्रतिनिधि, अरविंद सिंह बुंदेला, बृजेश बिदुआ, छत्रपाल सिंह परमार, मेहरवान सिंह यादव, योगेंद्र सिंह परमार आदि ग्रामीणों ने रपटा की जगह बड़ी पुलिया बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें