फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
corona hotspot.jpg - फोटो : corona hotspot.jpg
विज्ञापन
झांसी। जलिया वाला बाग की घटना के 75 साल पूरे होने पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने कैंपस में स्वच्छता अभियान चलाया। 45 साल से अधिक उम्र वालों को कोविड टीकाकरण के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से कैडेट्स ने स्वच्छता अभियान शुरू कर आसपास के क्षेत्रों जिनमें करगुवांजी, वीरांगना नगर, शिवाजी नगर, गुमनावारा, पिछोर, डड़ियापुरा, राजपूत नगर आदि क्षेत्रों में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।
विश्वविद्यालय के एनसीसी अधिकारी प्रो. सुनील कुमार काबिया ने कैडेट्स को साफ-सफाई करने का संकल्प दिलाया। खुद और परिवार को कोविड से बचाने के उपाए बताए। जैसे बार-बार गर्म पानी पीना, नियमित व्यायाम करना, नियमित रूप से धूप में बैठकर विटामिन डी लेना, विटामिन सी के लिए नींबू, आंवला और संतरा का सेवन करना, मास्क लगाना और दो गज की दूरी बनाए रखने के बारे में बताया। इस दौरान डॉ. रश्मि सिंह, हेमंत चंद्रा, चंद्रभान प्रजापति, सूर्यांश सक्सेना, अनिकेत खटीक, अजय, शिवम, रमाकांत राजपूत, अंजलि यादव, रजनी, शिवानी, तब्बू शुक्ला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें