फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दतिया और शिवपुरी से आने वालों की होगी कोविड जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना के नए वेरिएंट डेल्टा प्लस की रोकथाम के लिए मंडलायुक्त ने अभी से झांसी और ललितपुर के डीएम को अलर्ट रहने के लिए कहा है। उन्होंने एमपी के दतिया और शिवपुरी से आने वाले यात्रियों की कोविड जांच अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर भी सभी यात्रियों की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण का स्वरूप बदल रहा है। देश के कई हिस्सों में कोविड-19 के अत्यधिक संक्रामक स्वरूप डेल्टा प्लस वेरिएंट के नए मामले सामने आने लगे हैं। भौगोलिक दृष्टि से झांसी मंडल के जनपद की सीमाएं मध्य प्रदेश से जुड़ी हुई हैं। पड़ोसी राज्य के शिवपुरी में डेल्टा प्लस वेरिएंट के कुछ केस सामने आए हैं। इसलिए अब यहां सतर्कता बरतने की बहुत जरूरी है। बोले कि कोविड-19 के नए वेरिएंट डेल्टा प्लस के प्रसार को रोकने के लिए एक विशेष रणनीति तैयार की जाए। उसे अमल में लाने लिए प्रभावी कदम उठाएं। प्रतिदिन इस संबंध में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करें। मंडलायुक्त ने कहा कि मध्य प्रदेश में कोविड-19 के नए वेरिएंट डेल्टा प्लस के मामले आने से झांसी मंडल संवेदनशील क्षेत्र हो सकता है। इसलिए प्रशासन को वेरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि डेल्टा प्लस वेरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए ललितपुर एवं झांसी सीमा से सटे मध्य प्रदेश से आवागमन पर विशेष सतर्कता बरतनी होगी। बस, कार व अन्य वाहनों से आने वाले यात्रियों की जांच कराई जाए। बिना जांच किसी को भी जनपद की सीमा में प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें