फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड आईसीयू में घुसकर नर्सिंग स्टॉफ संग की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोविड मरीज की मौत से नाराज परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में बीती रात जमकर हंगामा किया। नाराज परिजन मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल स्थित कोविड आईसीयू में घुस गए। वहां से मरीज का शव उठा ले गए। रोकने की कोशिश करने वाले नर्सिंग स्टॉफ के साथ गाली-गालौच करते हुए मारपीट कर दी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से थाना नबाबाद में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार निवासी राजकुमारी तिवारी कोविड संक्रमण के चलते महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराई गई थीं। उनकी मौत हो जाने पर परिजन भड़क उठे। चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन चौथी मंजिल स्थित आईसीयू रूम में पहुंच गए, जबकि यहां कोविड मरीजों के भर्ती होने से किसी का भी प्रवेश प्रतिबंधित था। उन्हें अंदर जाने से मना किया गया तो वह विरोध करने लगे। वहां मौजूद जूनियर रेजीडेंट के साथ परिजनों ने हाथापाई की। नर्सों से भी गाली - गलौज करते हुए धक्का दे दिया और मरीज का शव जबरन उठा ले गए। मामले की सूचना मिलने पर नवाबाद पुलिस पहुंच गई। कोविड अस्पताल अधीक्षक डा. सचिन माहुर की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को मरीज के अज्ञात परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
इसी तरह, दूसरे मामले में बंगरा निवासी जितेंद्र भी कोविड वार्ड में भर्ती है। आरोप है कि उससे मिलने आए राहुल की किसी बात को लेकर नर्सिंग स्टॉफ के साथ बहस हो गई। अस्पताल अधीक्षक डा. सचिन के मुताबिक आरोपियों ने वार्ड ब्याय भगवत दयाल समेत अन्य के साथ गाली- गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में अधीक्षक ने मरीज जितेंद्र और राहुल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट नबाबाद थाने में दर्ज कराई है। उधर, नबाबाद इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें