फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना नियमों का पालन कराने पहुंचे दरोगा और जवान में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुधवार को बबीना ब्लॉक कार्यालय में कोरोना नियमों का पालन कराने पहुंचे दरोगा और सेना के जवान के बीच विवाद हो गया। एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसपी सिटी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के मद्देनजर ब्लॉक कार्यालय में नामांकन पत्रों की बिक्री की जा रही है। भीड़ जुटी होने की सूचना पर कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक शोभित कटियार ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। यहां पुलिस को देखकर लोग यहां वहां भागने लगे। बताया गया है कि सेना के जवान उमाशंकर तिवारी भी उस समय कार्यालय के बाहर थे। जवान अमृतसर में तैनात है और अवकाश पर घर आया है। यहां पर उनकी एक रिश्तेदार चुनाव लड़ रही हैं। वह उनके साथ पर्चा खरीदने आए थे। इस बीच कोरोना के नियमों का पालन कराने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। मामला बबीना थाने पहुंचा। जवान ने उपनिरीक्षक पर उनकी पिटाई करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की। इधर, उपनिरीक्षक शोभित कटियार ने कोरोना नियमों का पालन न करने का हवाला देकर खदेड़ने की बात कही। थाने में उपनिरीक्षक के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज हुई है। साथ ही सेना के जवान उमाशंकर के खिलाफ कोरोना नियमों का पालन न करने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि दोनों तरफ से मामला दर्ज किया गया है। दोनों मामलों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें