झांसी में अपर सत्र न्यायाधीश विमल प्रकाश आर्य की अदालत ने पांच साल पुराने हत्या के एक मामले में दो मौसेरे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषियों पर 50-50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि मऊरानीपुर निवासी मोहनलाल ने टोड़ीफतेहपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके बेटे अखिलेश का साला दतिया के होलीपुरा निवासी गगन उर्फ देवेंद्र कुमार तथा उसकी मौसी का लड़का शिवपुरी की अशोक विहार कॉलोनी निवासी अमित सोनी 16 जून 2017 को घर आए थे। घर पर आकर वे अखिलेश के बारे में पूछताछ कर रहे थे। इसके बाद वे वापस चले गए थे। उसी दिन शाम को एक बार फिर से वे घर आए और उन्होंने घर में घुसकर चाकुओं से अखिलेश पर हमला बोल दिया, जिससे वो गंभीर रुपये से घायल हो गया था।