फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश धर्मशाला नहीं कि कोई भी घुसपैठिया बस जाए : बोरिकर

विज्ञापन
पैरा मेडिकल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 59 वें प्रांत अधिवेशन में भाग ले रहे कार्यकर्ता।
विज्ञापन
झांसी। अखिल भारतीय राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख श्रीहरि बोरिकर ने कहा कि देश धर्मशाला नहीं है कि कोई भी घुसपैठिया आकर यहां बस जाए। कुछ लोगों द्वारा छात्रों को हथियार बनाकर देश में अशांति का माहौल बनाया जा रहा है। एबीवीपी नागरिकता कानून का समर्थन करती है। वह एबीवीपी के प्रांत अधिवेशन के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश से घुसपैठियों को बाहर निकालने का देर से विचार हुआ है। गांधी और नेहरू ने कहा था कि शरणार्थियों के लिए कुछ करना चाहिए। इसके बाद कांग्रेस ने इस दिशा में कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून बनाने की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि पड़ोसी देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों का बेहद उत्पीड़न किया जा रहा है। जबकि, भारत में किसी भी अल्पसंख्यक के साथ ऐसा नहीं किया गया। कुछ लोग छात्रों को हथियार बनाकर देश में अशांति फैलाने की कोशिश में हैं। कई राज्यों में पीएफआई के लोग पकड़े जा रहे हैं। ऐसे लोगों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। इस कानून से किसी की नागरिकता छिनने वाली नहीं है। बोरिकर ने कहा कि कई प्रांतों में नागरिकता कानून के समर्थन में विद्यार्थी परिषद ने रैली भी निकाली हैं। अधिवेशन में कार्यकर्ताओं से भी इस कानून को लेकर लोगों को जागरूक करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें