फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद ध्यान दें, न जले कचरा: डीएम

Sun, 07 May 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
dm office - फोटो : demo
विज्ञापन
जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने नगर निगम में चलाए गए स्वच्छता अभियान के दौरान पार्षदों से कहा कि वह ध्यान दें कि उनके इलाके में कचरा न जलाया जाए। कचरा जलने से पर्यावरण प्रदूषित होता है। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ-सफाई रखने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शनिवार को नगर निगम में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निगम कार्यालय की छत से लेकर परे परिसर की सफाई की गई। महापौर किरन वर्मा और जिलाधिकारी ने सफाई में हाथ बंटाया। डीएम ने कहा कि जैसे जीवन के लिए स्वच्छता आवश्यक है, वैसे ही स्वच्छ पर्यावरण भी जरूरी है। इसलिए सभी शपथ लें कि कचरे में न आग लगाएंगे और न लगाने देंगे। हाथ ठेले नगर की यातायात व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं, इसलिए नगर आयुक्त उन्हें जल्द व्यवस्थित कराएं।
इस मौके पर नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा पंकज श्रीवास्तव, पार्षद रवि मौर्य, नीता यादव समेत अन्य पार्षद, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें