फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुतिनंदन पार्क की दशा सुधारने में निगम खर्च करेगा 5.49 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम मारुतिनंदन पार्क की दशा सुधारने में 5.49 लाख रुपये खर्च करेगा। इसका प्रस्ताव तैयार हो गया है। निगम ने निविदा कार्य भी पूर्ण करा लिए हैं। जल्द ही यहां कार्य आरंभ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गुदरी मोहल्ला स्थित यह पार्क काफी दिनों से बदहाल पड़ा था। बाउंड्रीवाल समेत गेट टूट चुका। पार्क के अंदर का पाथ वे भी उखड़ गया। दर्दशा का शिकार होने से इस पार्क में लोग जाने से परहेज करते हैं। इसकी दशा सुधारने को निगम निगम ने नवंबर माह में प्रस्ताव बनाया लेकिन, चुनावी आचार संहिता में फंस जाने से यह कार्य अब तक लटक रहा। निगम प्रशासन ने पिछले महीने इसका टेंडर करा लिया था। निगम अभियंताओं के मुताबिक यहां कुल 5,49,758 रुपये से काम होगा। इससे यहां मरम्मत, पेटिंग समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। पार्क के बाहर सुरक्षा के लिए स्टील का गेट लगाया जाएगा। अंदर का पाथ वे भी ठीक कराया जाएगा। अभियंताओं के मुताबिक दो माह के भीतर यह कार्य पूरा करा लिया जाना है। जल्द ही यह कार्य आरंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें