फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में बना कोरोना वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। कोरोना पीड़ितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शासन-प्रशासन सतर्क हो गया है। शासन के आदेश पर बुधवार को कोरोना से निपटने की तैयारी शुरू की गई। मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में 10 बेड और जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में छह बेड का कोरोना वार्ड बना दिया गया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने स्टोर से छह हजार से ज्यादा पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्युपमेंट) किट निकलवा ली है। दावा है कि कोरोना पीड़ितों के लिए दवा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।



आधिकारिक सूत्र बताते हैं बुधवार को शासन की ओर से देश के कई हिस्सों में तेजी से कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ने पर गाइड लाइन जारी कर दी। डीएम मृदुल चौधरी ने सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मयंक सिंह, पुरुष जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. प्रमोद कटिया आदि के साथ बैठक की। कोरोना से निपटने के लिए जल्द से जल्द समुचित व्यवस्था जुटाने के निर्देश दिए। इस दौरान मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल के साथ ऑक्सीजन प्लांट युक्त सीएचसी में भी कोरोना वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


प्राचार्य ने कॉलेज में डॉक्टरों के साथ बैठक कर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की चौथी मंजिल पर 10 बेड का कोरोना वार्ड बना दिया गया। स्टोर में रखी छह हजार से ज्यादा पीपीई किट जारी करवा दी गई। दावा किया कि कोरोना रोगियों को दी जाने वाली दवा डेक्सोना (स्टेरॉयड) व डेरीफाइलिन (सांस में राहत की दवा) पर्याप्त मात्रा में हैं। मेडिकल कॉलेज के एसआईसी डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि कोरोना वार्ड बना दिया है। पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं। पुरुष जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. प्रमोद कटियार ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में छह बेड का कोरोना वार्ड बना दिया है। पर्याप्त मात्रा में दवा का इंतजाम है।



सीएचसी के ऑक्सीजन प्लांटों पर आज मॉकड्रिल



स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिन अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगे हुए हैं, वहां पर बृहस्पतिवार को मॉकड्रिल की जाएगी। इसके अलावा, सीएचसी पर बेड की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

शुक्रवार तक आएगी जांच किट, लखनऊ में जीनोम की जांच होगी



आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल आदि ने कोरोना की जांच में प्रयुक्त एंटीजन जांच किट की मांग भेज दी है। माना जा रहा है कि शुक्रवार तक जांच की आ जाएगी। वहीं, गंभीर रोगियों की जीनोम सिक्वेंसिंग की जांच के सैंपल लखनऊ भेज जाएंगे।

दावा: सभी ऑक्सीजन प्लांट व ऑक्सीजन कंसट्रेटर चालू

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि कोरोना से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हर हालात से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम हैं। सभी सीएचसी पर लगे ऑक्सीजन प्लांट चालू हैं। बिजली बाधित होने पर ऑक्सीजन कंसट्रेटर भी पर्याप्त हैं। दवाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि सीएचसी रानीपुर में 500 एलएमपी (लिक्वेड पर मिनट), सीएचसी समथर में 500 एलएमपी, सीएचसी बड़ागांव में 500 एलएमपी, सीएचसी बरुआसागर में 500 एलएमपी, सीएचसी गरौठा में 500 एलएमपी, जिला अस्पताल में 850 एलएमपी, मेडिकल कॉलेज में एक-एक हजार एलएमपी के दो और दो ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगे हैं।
विज्ञापन




इसके अलावा, सीएचसी बड़ागांव में 10 लीटर के 44 और पांच लीटर के 47, सीएचसी बरुआसागर में 10 लीटर के 34 व पांच लीटर के 41, सीएचसी गरौठा में 10 लीटर के 34 व पांच लीटर के 46, सीएचसी समथर में 10 लीटर के 38 व पांच लीटर के 34, सीएचसी रानीपुर में 10 लीटर के 34 व पांच लीटर के 46, जिला अस्पताल में 10 लीटर के 26 व पांच लीटर के 10 व मेडिकल कॉलेज में 10 लीटर के 15 व पांच लीटर के 10 ऑक्सीजन कंसट्रेटर हैं। ये आसपास की हवा से नाइट्रोजन अलग करके 95 फीसदी शुद्ध ऑक्सीजन बनाकर सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें