फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जिला अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टर के मारने की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में 23 मई को चश्मा बेचने वाले दो दलालों के बीच मारपीट हुई थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से बुधवार को नया मोड़ आ गया। इसमें एक डॉक्टर भी हाथापाई कर रहा है। एसआईसी का कहना है कि बृहस्पतिवार को जांच कमेटी गठित की जाएगी। इसकी रिपोर्ट डीएम और सीएमओ को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के आसपास दवा, ऑप्टीकल (नजर के चश्मा) और पैथलॉजी लैब हैं। 23 मई को नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में दोपहर करीब 12 बजे एक दलाल रोगियों को चश्मा बेच रहा था। तभी दूसरे ने हस्तक्षेप कर दिया। इस पर उनमें मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची मिनर्वा चौकी पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई, जहां उन पर शांति भंग में कार्रवाई की गई। अब इस मामले में मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डॉक्टर मारते हुए दिख रहा है। इसे अस्पताल प्रशासन ने काफी गंभीरता से लिया है। एसआईडी डॉ. प्रमोद कटियार का कहना है कि बृहस्पतिवार को कमेटी जांच के लिए गठित की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें