फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम से रानीपुर लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव

Sat, 23 May 2020 06:36 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन - फोटो : जी पाल
विज्ञापन

नौ दिन बाद झांसी में फिर कोरोना वायरस का नया मामला सामने आया है। गुरुग्राम से रानीपुर लौटे युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। सीने में दर्द होने की शिकायत पर वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुआ था, जहां कोरोना जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई।

विज्ञापन


रानीपुर के देवरी सिंहपुरा मुहल्ला निवासी युवक गुरुग्राम में काम करता है। लॉकडाउन होने के बाद 14 मई को राजधानी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन से झांसी लौटा। बताया गया कि घर पहुंचने के दो-तीन दिन बाद उसे सांस फूलने की समस्या हुई, तो 17 मई को बंगरा सीएचसी में दिखाने गया। वहां से दवा लेकर अपने घर चला गया। इसके बाद उसे तकलीफ बढ़ी तो बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में उपचार कराने पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कर लिया। युवक की कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल कोविड लैब में भेज दिया गया।

शुक्रवार को आई रिपोर्ट में युवक में कोरोना वायरस की पुष्ट हो गई। इसके साथ ही कोरोना मुक्त हो चुके झांसी में फिर से एक एक्टिव केस हो गया। युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद उसके माता-पिता और भाई को पैरामेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है। युवक की हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। संपर्क में आने वाले सभी लोगों की कोरोना वायरस की जांच होगी।
विज्ञापन


दो डिस्चार्ज 61 की रिपोर्ट निगेटिव
मेडिकल कॉलेज की कोविड लैब में शुक्रवार को 61 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके अलावा कोरोना संक्रमित रहे दो की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें